Breaking News

ब्रह्मोस ने बढाई भारत की ताकत

नई दिल्ली। भारत अब जल और थल के साथ ही वायु में भी मिसाइल दागने में सफल हो गया। जिसके लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस उपलब्धि के लिए भारतीय ब्रह्मोस टीम और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत ने अब आवाज से तीन गुना ज्यादा तेज रफ्तार से उड़ान भरने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से परीक्षण किया गया जो कि सफल रहा। इस मिसाइल का वजन 2.5 टन था। ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में सटीक अपने लक्ष्य को भेदने में सफलता हासिल की। ब्रह्मोस मिसाइल 3,200 किमी तक उड़ान भरने में सक्षम है। लड़ाकू विमान के बाद एक घातक विकल्प तैयार होने की उम्मीद है।

About Samar Saleel

Check Also

क्यों गर्मी में आ रही आंधी-बारिश? नहीं चल रही लू, इस वजह से अलग नजर आ रही 2025 की गर्मी

नई दिल्ली: देश में पड़ रही गर्मी इस बार अब तक सामान्य से बिल्कुल अलग ...