Breaking News

सर्वाधिक प्राचीन और समृद्ध है भारतीय संस्कृति- राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि सांस्कृतिक विकास देश की समृद्धता का प्रतीक होता है। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन और समृद्ध संस्कृति में गिनी जाती है। हमारे देश में संगीत और नृत्य एक साधना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय, भक्ति और लोक संगीत की एक बृहद परम्परा स्थापित है। आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय, भक्ति और लोक संगीत की एक बृहद परम्परा स्थापित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीक्षान्त समारोह में उपाधि प्राप्त विद्यार्थी देश-विदेश में भारतीय संगीत को विख्यात करके अपने गुरूजनों और माता-पिता के सम्मान में वृद्धि करेंगे। संगीत मनुष्य को अंतर्मन तक प्रभावित करता है।

उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से अपेक्षा की कि संगीत शिक्षा सिलेबस में संगीत के माध्यम से गर्भाधान संस्कार विषय को भी जोड़ा जाये। भारतीय संस्कृति में गर्भवती महिला को शिक्षा-प्रद कथा-कहानी, संगीत, नृत्य और नाटिकाओं को सुनने-सुनाने, दिखाने की परम्परा रही है, जिससे गर्भस्थ शिशु तक संस्कार-शिक्षा को पहुँचाया जाये। लेकिन अब ये परम्परा विलुप्त होने लगी है।.इसलिए ये जरूरी है कि इसे विश्वविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा “जल भरो” कार्यक्रम से किया गया। राज्यपाल जी ने मटकी में जलधारा डालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा जितना जल वर्ष भर में उपयोग में लाया जाता है, वो उतने जल संरक्षण हेतु प्रभावी प्रयास करें।

About Samar Saleel

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...