Breaking News

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानी, मॉस्किटो कॉइल और साबुन का वितरण किया 

लखनऊ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ के द्वारा पुराना महानगर रेलवे लाइन के पास झोपड़पट्टियों में रहने वाले 100 गरीब परिवारों को शिव मंदिर पार्क, महानगर में मच्छरदानी, ऑल आउट मॉस्क्यूटो क्वायल व साबुन का वितरण चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक के कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य ऋतुराज रस्तोगी, रूप कुमार शर्मा, गुरप्रीत सिंह सेठी, आलोक सक्सेना, महेश वाल्मिकी, सिविल डिफेंस की उप नियंत्रक अनीता प्रताप, सहायक उप नियंत्रक ऋषि कुमार, मनोज वर्मा तथा कार्यालय सचिव शिवाकांत मिश्रा ने भी मच्छरदानी, ऑल आउट मॉस्क्यूटो क्वायल व साबुन का वितरण किया।

पात्र परिवारों का चयन समाजसेवी सुनील शंखधर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर #सिविलडिफेंस, महानगर प्रखण्ड के वार्डन भी उपस्थित थे। #इण्डियन_रेडक्रास_सोसाइटी के चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि झोपड़पट्टियों में रहने वाले गरीब परिवारों को बीमारियों से बचने हेतु इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जगह-जगह पर मच्छरदानी, मॉस्क्यूटो क्वायल तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ साबुन भी वितरित किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...