Breaking News

अन्तराल दिवस के तहत महिलाओं को दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा में अन्तराल दिवस मनाया गया। जिसमें परिवार नियोजन जैसे अन्तरा इन्जेक्सन, छाया गोली, ईजी पिल, माला एन, निरोध, कॉपरटी, पी.पी.आई.यू.सी.डी. सम्बन्धी समस्त जानकारी पदम सिंह मेंटर नर्स के द्वारा नि:शुल्क उपब्ध करायी गयी।

दर्जन भर महिलाओं ने परिवार नियोजन के अंतर्गत अन्तरा इन्जेक्सन, कॉपरटी, निरोध, छाया गोली को अपनाया। पदम सिंह ने परिवार नियोजन किट के द्वारा एक एक साधन के बारे में समझाया। जिस महिला ने जो साधन चुना उसको वो साधन नि:शुल्क प्रदान किया गया।

पदम सिंह ने बताया विश्व जनसंख्या पखवाड़ा चल रहा है जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन परिवार नियोजन साधन महिलाओं को नि:शुल्क प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सी महिला ना चाहते हुये भी बच्चो को जन्म देती हैं, जिसके पीछे समय से साधन नहीं मिल पाना है। स्वास्थ्य केंद्र आयी सभी महिलाओं को इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी।

मालूम हो, प्रत्येक माह के शुक्रवार को अन्तराल दिवस मनाया जाता है। जिसमें परिवार नियोजन के सभी साधन नि:शुल्क प्रदान किये जाते हैं। साथ ही माह के प्रत्येक मंगलवार को अंतरा दिवस मनाया जाता है, जिसमे तीन माह के लिये अन्तरा इन्जेक्सन लगाया जाता है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...