Breaking News

राष्ट्र गौरव की प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से देश व समाज के प्रति सेवा भाव की प्रेरणा देते है। समाज के अलग अलग वर्गों के लिए उनके सकारात्मक सन्देश रहते है। सबके सम्मलित प्रयास से ही देश मजबूत बनता है।

सभी लोगों में कर्तव्य निष्ठा की व अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का भाव होना चाहिए। इसमें भी समाज व देश हित को वरीयता देनी चाहिए।

इस बार भी मन की बात में नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को प्रेरणा दी। ओलंपिक खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी। वर्षा का मौसम है। इस अवसर के अनुकूल वर्ष जल संचय का सन्देश दिया। कोरोना संकट अभी समाप्त नही हुआ है। इसलिए सावधानी रखने को कहा।

श्लोक का उल्लेख किया- आत्मार्थम् जीव लोके अस्मिन्, को न जीवति मानवः। परम् परोपकारार्थम्,  यो जीवति स जीवति

अर्थात अपने लिए तो संसार में हर कोई जीता है। लेकिन वास्तव में वही व्यक्ति जीता है जो परोपकार के लिए जीता है | भारत माँ के बेटे-बेटियों के परोपकारिक प्रयासों की बातें। यही तो ‘मन की बात’ है। समाज की भलाई के काम के लिए पैसे से ज्यादा,सेवा भाव, कर्तव्य भाव की ज्यादा आवश्यकता होती है।

इसी भावना से ही हमारे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों से विदेशी दासता के विरुद्ध संघर्ष किया होगा। उनके संघर्षों से देश को स्वतन्त्रता मिली। स्वतन्त्रता की यह वर्षगांठ विशेष रुप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा छब्बीस जुलाई को कारगिल विजय दिवस है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच में मनाया जाएगा।

बापू की दांडी यात्रा को भी पुनर्जीवित किया गया था। तब से देश में अमृत महोत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं। सांस्कृतिक मंत्रालय प्रयास है कि 75 वीं वर्षगांठ पर अधिक से अधिक भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएँ।

About Samar Saleel

Check Also

विकास दीप बिल्डिंग का जर्जर गिरने से युवक की मौत, एलडीए करायेगा स्ट्रक्चरल ऑडिट कूड़ा हो रही करोड़ों की प्रापर्टी

Lucknow। देख रेख के अभाव में लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) की कार्मशियल संपत्तियां ...