Breaking News

IPL 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रन से हराया, इस खिलाड़ी ने की शानदार बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 के 40वें मुकाबले में 9 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिल सॉल्ट और मिचेल मार्श के शतकीय साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की दमदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए हैं। हैदराबाद के लिए अभिषेक ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज मिचेल मार्श रहे। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल त्रिपाठी ने 6 गेंद में 10 रन बनाए। कप्तान एडन मार्करम भी सस्ते में आउट हुए। उन्होंने धीमी पारी खेलते हुए 13 गेंद में 8 रन बनाए। हैरी ब्रुक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

दोनों को मिचेल मार्श ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अभिषेक शर्मा 36 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। अब्दुल समद 21 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन 27 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद फिल सॉल्ट और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी हुई। फिल सॉल्ट 35 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। सॉल्ट के आउट होने के बाद दिल्ली ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

मनीष पांडे एक रन ही बना सके। इस बीच मिचेल मार्श 39 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियम गर्ग ने 12 रन का योगदान दिया। सरफराज खान 9 रन ही बना सके। अक्षर पटेल 14 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। रिपल पटेल ने 11 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से मयंक ने दो, भुवनेश्वर, अकील, नटराजन और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया।

 

About News Room lko

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...