Breaking News

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी गिरफ्तार

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब 02.00 बजे अनंतनाग के गुंड बाबा खलील के समीप आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलियां चलायी। बाद में एक आतंकवादी को घायलावस्था में पाया गया , जिसकी पहचान पुलवामा निवासी जहीर अब्बास लोन के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। घायल आतंकवादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टियों से तोड़े 80 हजार नेता, एक लाख का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न रणनीतियां तैयार की है, ...