Breaking News

जन समाज सेवा संस्था ने नाका चौराहे पर किया तिरंगा वितरण

लखनऊ। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर जन समाज सेवा संस्था द्वारा नाका चौराहे पर तिरंगा वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष सरदार रनजीत सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान से आमजन में जोश और उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा नाके चौराहे पर चार पहिया वाहनों मैं तिरंगा लगाया और राहगीरों को तिरंगा भेंट कर इस आजादी के महा उत्सव पर अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

जन समाज सेवा संस्था ने नाका चौराहे पर किया तिरंगा वितरण

हर व्यक्ति को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं दुकानों पर तिरंगा लगाकर उन शहीदों को याद करना हर हिंदुस्तान के हर उस नागरिक का फर्ज है जो इस देश में आजादी से अपने एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। संस्था के सक्रिय सदस्य सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुझे गर्व है कि मैं उस सिख धर्म के लोगों से जुड़ा हूं जिस धर्म से देश आजादी की कुर्बानी में 90 प्रतिशत योगदान सिखों का है।

शिखा सिंह ने भारत की आजादी में अपना योगदान देने वाले सभी महापुरुषों एवं देश के सपूतों को शत शत नमन करते हुए वंदे मातरम के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में अनेक सिंह, कुलदीप सिंह, निरंजन जौहरी, शिखा सिंह, अमन, जसवीर कौर, सूरज, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह शामिल रहे।

रिपोर्ट – दया शंकर चौधरी

About reporter

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...