Breaking News

प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ चुनावी समी़क्षा के लिए जयंत करेंगे बैठक

चौधरी जयन्त सिंह ने प्रदेश की जनता से विधायकों की कार्यशैली और क्षेत्रीय विकास से सम्बन्धित सुझाव आमंत्रित किये हैं। ये सभी सुझाव संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक पहल के रूप में मील का पत्थर साबित होंगे।

  • Published by-@MrAnshulGaurav
  • Thursday, March 24, 2022

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह 26 मार्च को राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करके चुनावी समीक्षा करेंगे।

उन्होंने बताया कि चौधरी जयन्त सिंह ने प्रदेश की जनता से विधायकों की कार्यशैली और क्षेत्रीय विकास से सम्बन्धित सुझाव आमंत्रित किये हैं। ये सभी सुझाव संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक पहल के रूप में मील का पत्थर साबित होंगे। विभिन्न क्षेत्रों की जनता क्षेत्रीय विकास के साथ साथ कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता की भावना से अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधि का चुनाव करती है, लेकिन अधिकांषतः विधायकगणों का संवाद और क्षेत्रीय विकास जनता की भावनाओं के अनुरूप नहीं हो पाता है।

त्रिवेदी ने बताया कि चौधरी जयन्त सिंह ने इच्छा व्यक्त की है कि राष्ट्रीय लोकदल और उसके विधायक लगातार जनता के सम्पर्क में रहे और उनका दुखदर्द साझा करें। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार विधान सभा चुनाव के पूर्व पार्टी का संकल्प पत्र तैयार करने में चौधरी जी ने जनता के विभिन्न वर्गो से संवाद स्थापित करके उसे तैयार किया था। ठीक उसी प्रकार अब क्षेत्रीय विकास के सन्दर्भ मेें सुझाव आमंत्रित किये हैं। यह निश्चित है कि राष्ट्रीय लोकदल जनता से किये गये वादों पर खरा उतरेगा।

About reporter

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...