Breaking News

झारखंड चुनावः जेएमएम की जबर्दस्त जीत,भाजपा को झटका

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। भाजपा को मात देकर विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनाने का दम भरने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। रांची में अपने आवास पर हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हैं। हेमंत के घर पर विपक्षी महागठबंधन के कई नेता पहुंचे हैं। इस बीच हेमंत ने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। फिलहाल पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अभी तक सत्ता में रही भाजपा को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...