Breaking News

कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह सहार मे बोले-प्रत्याशी नहीं योगी का चेहरा और कमल का निशान देखो

औरैया। बिधूना विधानसभा के सहार क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वर्मा के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने आज जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जनता से अपील की।

राजवीर सिंह ने कहा कि बाबू जी (कल्याण सिंह) के मरने के उपरांत, अखिलेश यादव एक भी बार उनको श्रद्घांजलि देने नही आए। उन्होंने हमारे समाज को हमेशा उपेक्षित नज़र से देखा है। राजवीर ने कहा कि इसलिए, हमारे समाज के लोगों से अपील है कि बाबू जी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी पूरी होगी, जब हम भाजपा को बिधूना से जिताकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को रिया शाक्य के पिता और चाचा या उसके किसी भी परिवार के सदस्य से नाराज़गी है, तो वह बनाए रखिये। रिया को वोट न दें, लेकिन योगी आदित्यनाथ का चेहरा देखकर, वोट भाजपा सरकार को करें। जिससे कि ‘सबका साथ और सबके विकास’ का जो मंत्र आज हमारी सरकार लगातार कर रही है, उसका आपको फल मिल सके।

राजवीर सिंह ने आगे कहा की भाजपा तीव्रता से और प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार दोबारा से पुनः स्थापित करने जा रही है। वहीं, अखिलेश पर जमकर निशाना साधते हुए राजवीर ने कहा कि उनका गुंडा राज अब नही चलेगा। उनकी इस वर्ष क्या कभी भी उत्तर प्रदेश में सरकार नही बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को किसान निधि देने का काम कर रही है। हर घर में गैस सिलेंडर और चूल्हा पहुँचाने का काम कर रही है, कस्बा हो या गांव, बिजली 22 से 24 घण्टे मिल रही है। किसानों को कोरोना के आने पर समय से अनाज मिला है किसी को भी भूखा पेट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नही सोने दिया।

उन्होंने आगे कहा कि बिधूना की बहन-बेटी, महिलाएं अपने घर मे ही नहीं बल्कि, पूरे उत्तर प्रदेश में अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं। किसी भी प्रकार से कही भी लूट ,चोरी, छीना-झपटी नहीं हो पा रही है।

राजवीर ने यह भी कहा कि अपराधी और भू-माफिया आज जेल की सलाखों के अंदर है। उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसलिए, हमारी बिधूना विधानसभा की जनता से अपील है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा से मुख्यमंत्री बनाएँ।

राजवीर ने कहा कि आज सपा का दामन छोड़कर पूर्व मंत्री धनीराम वर्मा, पूर्व विधायक के बेटे गुड्डू वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वही वर्मा समाज के लोगों का जनसैलाब भी देखने को मिला।अब भाजपा चुनावी राजनीति में काफी हद तक दिलचस्प सफर देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...