Breaking News

कलयुगी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया, तीन के शव मिले, एक ने भागकर बचाई अपनी जान, मां हिरासत में

औरैया। जिले में गुरुवार को घरेलू विवाद के बाद एक कलयुगी मां ने अपने चार बच्चों को नदी में डुबाकर मारने की कोशिश की। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि चौथा बच गया। घटना के बाद से मां फरार हो गई। पुलिस ने तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। कुछ घंटे बाद पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

कलयुगी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया, तीन के शव मिले, एक ने भागकर बचाई अपनी जान, मां हिरासत में

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा बरूआ निवासी प्रियंका (27 वर्ष) की शादी इटावा के बसरेहर निवासी अवनीश से हुई थी। जिससे चार बच्चे है। दो साल पहले पति अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद प्रियंका चचेरे देवर औरैया निवासी आशीष के साथ पत्नी के रूप में साथ रहने लगी। कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो रहा था।

कलयुगी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया, तीन के शव मिले, एक ने भागकर बचाई अपनी जान, मां हिरासत में

इस पर गुरुवार की सुबह प्रियंका अपने चारों बच्चों को लेकर घर से निकल पड़ी और ऑटो करके केशमपुर में सेंगर नदी के घाट पर पहुंच गई। जहां से प्रियंका ने अपनी ताई गीता को फोन करके कहा की वह मरने जा रही है और फोन काट दिया। ताई गीता तलाशने औरैया गई लेकिन प्रियंका घर पर नही मिली। इधर प्रियंका ने चारों बच्चो को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर नदी में डूबो दिया। ग्रामीणों को आते देख वह वहां से भाग गई।

कलयुगी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया, तीन के शव मिले, एक ने भागकर बचाई अपनी जान, मां हिरासत में

सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आठ साल का बच्चा सोनू को बाहर निकाला जिसने नाम पता और घटनाक्रम बताया। इस पर परिजनों को सूचना दी गई। गोताखोर ने नदी से छह साल के आदित्य और चार साल के माधव के शव को बाहर निकाल लिया। जबकि डेढ़ के मंगल का शव करीब दो घंटे बाद मिला।

👉  बारिश के मौसम में हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जान लें मानसून के लिए योग

कलयुगी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया, तीन के शव मिले, एक ने भागकर बचाई अपनी जान, मां हिरासत में

सूचना पर एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल की। इधर पुलिस ने प्रियंका को भी हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी चारु निगम ने बताया की घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। बच्चों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, तगादा कर लौट रहा था घर

ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, तगादा कर लौट रहा था घर

बिधूना/औरैया। कस्बा के दिबियापुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ...