Breaking News

रमजान के महीने में इफ्तार के लिए तैयार करके रखें ये स्नैक्स, सहरी में भी कर सकते हैं सेवन

मुस्लिम धर्म में रमजान का महीना काफी पाक माना जाता है। इस पूरे महीने लोग सुबह से शाम तक यानी सूर्योदय होने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। वैसे तो रमजान में सभी मुस्लिम लोगों को रोजा रखना अनिवार्य माना जाता है, लेकिन बच्चों और शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों को रोजा रखने के लिए छूट दी गई है। इस पूरे महीने लोग काफी संयम से रहते हैं। वो या तो सूरज निकलने से पहले सहरी में कुछ हल्का-फुल्का खाते हैं, नहीं तो पूरे दिन इंतजार करने के बाद ही जब इफ्तार होता है तब रोजा खोला जाता है।

इफ्तार और सहरी के लिए लोग अपने-अपने घरों में तमाम तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने अक्सर ये दिक्कत आती है कि वो हर रोज क्या अलग बनाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। सहरी के साथ आप इफ्तार में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

पोहे की नमकीन

पोहे की नमकीन बनाना काफी आसान है। अगर आपको नमकीन खाने का शौक है, तो आप सहरी और इफ्तार के लिए पोहा नमकीन बनाकर तैयार करा सकती हैं। ये खाने में काफी हल्की होती है, इसलिए आप इसका सेवन रोजा खोलने के बाद कर सकते हैं।

मखाने की नमकीन

आप मखाने को अच्छी तरह से भून कर इसे डिब्बे में बंद करके रख सकती हैं। मखाने भूनने के बाद इसकी नमकीन तैयार करें। इस नमकीन का सेवन अगर आप सहरी में करेंगे तो ये आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करेगी।

आलू के चिप्स

कहा जाता है कि रोजा खोलने के बाद हमेशा हल्का ही खाना चाहिए। ऐसे में सहरी और इफ्तार में आलू के चिप्स बनाकर आप रख सकती हैं। इसे पहले से तैयार करके अगर आप रख लेंगी, तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

फ्राइज

आप पहले से कुछ दिनों के लिए घर पर ही बाजार के जैसे फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज बनाकर स्टोर कर सकती हैं। जब भी इसे खाना चाहें तो बस फ्राइज लेकर उसे तल लें, या बेक कर लें।

About News Desk (P)

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...