Breaking News

होली की खरीदारी के लिए इन बाजारों को जरूर घूम आएं, 20 रुपये में मिल जाएगा बहुत सा सामान

होली आने वाली है। ये सुनकर ही उत्सुकता बढ़ गई होगी। 25 मार्च 2024 को होली है और त्योहार की तैयारियां लगभग हर जगह शुरू हो गई है। होली के मौके पर घर की साफ, सफाई, सजावट की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान होली मिलन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। इस मौके पर सभी खासकर बच्चे नए-नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं।

अब ऐसे में होली में बहुत सारे सामान की जरूरत होती है, जिसकी खरीदारी कुछ दिन पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि होली की खरीदारी का बोझ जेब पर बहुत अधिक न पड़े, ऐसे में सस्ता सामान घर ले आएं। अगर आप होली के लिए घर के सजावट का सामान, नए कपड़े आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। यहां आपको दिल्ली की सबसे सस्ती बाजों के बारे में बताया जा रहा है।

सरोजनी मार्केट

दिल्ली की सबसे मशहूर बाजारों में सरोजनी नगर मार्केट का नाम शामिल है। सरोजनी नगर बाजार में कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां घर की सजावट का सामान, सोफा कवर, बेडशीट, फुटवियर आदि भी कम पैसों में बिकते हैं, जिसे छुट-पुट पैसों में खरीदा जा सकता है।

पहाड़गंज की बाजार

थोक में सामान खरीदने के लिए दिल्ली के पहाड़गंज बाजार को घूम आएं। यहां आपको यूनिक और सस्ता सामान आसानी से मिल जाएगा। दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने ही पहाड़गंज मार्केट सजती है, जो रोज ही खुलती है। ध्यान रखें कि यहां आपको मोलभाव करना पड़ सकता है।

चांदनी चौक

दिल्ली के चांदनी चौक में एथनिक कपड़ों का शानदार और सस्ता कलेक्शन मिल जाएगा। चांदनी चौक में साड़ी, सूट, लहंगा, लड़कों के लिए कुर्ता पायजामा समेत ज्वेलरी, फुटवियर आदि खरीदने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सजावट का सामान और घर गृहस्थी से जुड़ा सामान भी यहां से कम दाम में खरीद सकते हैं।

दिल्ली हाट

राजधानी में दिल्ली हाट नाम का मशहूर साप्ताहिक विलेज मार्केट है, जहां आप होली की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। दिल्ली हाट में घर की सजावट के लिए हैंडीक्राफ्ट सामान कम दाम में मिल सकता है। लेटेस्ट और ट्रेंडी सामान बजट में खरीदने के लिए दिल्ली हाट की ओर रुख करें।

About News Desk (P)

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...