Breaking News

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है: केशव प्रसाद मौर्य

• ‘‘मोदी की गारंटी गाड़ी’’ द्वारा वंचित लोगों को योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित

• उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र व आवासों प्रतीकात्मक चाभी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद बाराबंकी के विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बम्भौरा लोधी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न विभागों-स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, महिला कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह आदि के स्टॉलों का अवलोकन किया व स्टालों की सराहना की।

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है: केशव प्रसाद मौर्य

इस दौरान बेसिक स्कूल की छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन कराकर लाभान्वित किया गया।

👉म्यांमार में सशस्त्र विद्रोहियों का चीनी सीमा पर एक और जगह कब्जा, चीनी राष्ट्रपति चिंतित

उप मुख्यमंत्री ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ चल रही है,जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुॅचाना है, जो अब तक वंचित या छूट गये थे।

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है: केशव प्रसाद मौर्य

कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को सार्थक बनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना सहित अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चाभी आदि का वितरण किया।

सभी ने एलईडी गाड़ी पर पुष्प वर्षा करते हुए प्रधानमंत्री जी के रिकार्डडेड संदेशों व विचारों को आत्मसात करते हुए देश की प्रगति में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कार्यक्रम में छोटे-छोटे नौनिहालों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।

👉इजराइल का बदलापुर! 1200 के बदले 20,000 को मार डाला, अब कहां जाकर थमेगा भयानक युद्ध?

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का कार्यक्रम शानदार तरीके से पूर्ण करते हुए अधिकाधिक लोगों को लाभान्तिव किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ‘हमारा संकल्प- विकसित भारत’ कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता करते हुए जनआन्दोलन बनाना है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आये बदलाव को उन्होंने रेखांकित भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आलू के खेत में ड्रोन कैमरे के माध्यम से दवा का छिड़काव भी किया।

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है: केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने सिद्धेश्वर महादेव जी के दर्शन करने के पश्चात एफडीआर तकनीकि से निर्मित सड़क(टी-04 भानमऊ से सलेमपुरघाट) का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सतीश चन्द्र शर्मा राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग, राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष, साकेन्द्र प्रताप वर्मा विधायक कुर्सी, दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़, अंगद सिंह विधान परिषद सदस्य, अरविन्द मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष, सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...