Breaking News

कीर्ति कुल्हारी बनी ‘ग्रांडेयर लाइफस्टाइल’ मैगज़ीन की कवर गर्ल

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी को अब किसी परिचय की जरुरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बनायी है। कीर्ति ने शुरू से ही अलग किरदार निभाए हैं और हर किरदार को उन्होंने जिया है। अपनी इन्हीं शानदार परफॉरमेंस और गुड लुक्स की वजह से वह इंडस्ट्री में अब नाम कमा चुकी हैं और यहाँ पर लम्बे समय तक टिकने वाली हैं। कीर्ति हाल ही में ग्रांडेयर लाइफस्टाइल मैगज़ीन के कवर पर दिखीं और उन्होंने यह कवर शेयर किया अपने फैंस के साथ।

https://www.instagram.com/p/CA5Tcz4pCSk/?utm_source=ig_embed

शैतान फिल्म से सुर्खियों में आने वाली कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कवर को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया। वह इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनका यह लुक लोगों को काफी पसंद आया हैं। उनकी टाइम लाइन पर उनके चाहने वालो ने उनके इस लुक की काफी प्रशंसा की।

कीर्ति ने ‘खिचड़ी’ फिल्म से अपना डेब्यू किया था लेकिन उनकी दूसरी फिल्म ‘शैतान’ से उन्हें पहचान मिली। शैतान फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया और तब से कीर्ति एक के बाद एक काफी पावरफुल रोल्स में नजर आयी और उन्होंने दिखा दिया की वह एक उम्दा कलाकार हैं। फिल्मों में ही नहीं , कीर्ति ने वेब की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज !’ के दोनों सीजन में अंजना ठाकुर के किरदार में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है।

https://www.instagram.com/p/CAiResnJ7Cs/?utm_source=ig_embed

फोर मोर शॉट्स प्लीज! के दूसरे सीजन को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद अब शो के तीसरे सीजन को भी ग्रीन लाइट मिल गयी है और जल्दी ही शो के तीसरे सीजन को लेकर काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ साथ कीर्ति ‘दी गर्ल ऑन दी ट्रैन ‘ में एक ब्रिटिश कोप के रोल में नजर आएँगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...