Breaking News

जाने भाग्य के कारक देव आज किसके लिए खोलेंगे किस्मत का पिटारा, होगी मां लक्ष्मी की कृपा…

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। वहीं कुंडली में शुक्र को भाग्य का कारक माना गया है। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोषी माता और वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि- दिन की शुरुवात प्रसन्नता से होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेगे।

2. वृषभ राशि- व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

3. मिथुन राशि- गृह क्लेश को टालें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। अपने आप को बदलें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम हे।

4. कर्क राशि- प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें।पुराना रोग फिर उभर सकता है।

5. सिंह राशि- मानसिक शाति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।

6. कन्या राशि- धर्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।संतान सुख सम्भव है।

7. तुला राशि- अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

8. वृश्चिक राशि- आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करे कार्य सिद्ध होंगे।

9. धनु राशि- कार्य स्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।राजकार्य से जुड़े लोगो के लिए समय उपयुक्त है।

10. मक़र राशि- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।मन में किसी प्रकार का संकोच है।

11. कुम्भ राशि- अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

12. मीन राशि- अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें।पिता के साथ विवाद सम्भव है।

??आज का पंचांग-05 फरवरी 2021??

तिथि अष्टमी – 10:09:16 तक
नक्षत्र विशाखा – 18:28:49 तक
करण कौलव – 10:09:16 तक, तैतिल – 21:11:25 तक
पक्ष कृष्ण
योग वृद्धि – 19:19:16 तक
वार शुक्रवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:07:19
सूर्यास्त 18:03:19

? चन्द्र राशि तुला – 12:47:28 तक
चन्द्रोदय 26:00:00
चन्द्रास्त 12:07:00

? संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:55:59

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:18:31 से 10:02:15 तक, 12:57:11 से 13:40:55 तक
कुलिक 09:18:31 से 10:02:15 तक
कंटक 13:40:55 से 14:24:39 तक
राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 15:08:23 से 15:52:07 तक
यमघण्ट 16:35:51 से 17:19:35 तक
यमगण्ड 15:19:19 से 16:41:19 तक
गुलिक काल 08:29:19 से 09:51:19 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:43:00से 12:27:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 0945552205 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
             पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...