Breaking News

पं आत्मा राम पांडेय जी से जाने श्री कृष्ण जन्म अष्टमी का दिन क्या ला रहा है आपके लिए खास

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र…ज्योतिष में चंद्र ग्रहों का मंत्री माना गया है, वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि- किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, आप भी समय का इन्तजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

2. वृषभ राशि- मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें। स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हों, तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।

3. मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

4. कर्क राशि- विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

5. सिंह राशि- उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करने से सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगो से संपर्क बढेगा। समय अनुकूल है।

6. कन्या राशि- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए, हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

7. तुला राशि- भावनात्मक रिश्तों में नजदीकिया बढ़ेगी। युवा वर्ग योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यो में गति आयगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।

8. वृश्चिक राशि- अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें क्योंकि यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा। यात्रा संभव।

9. धनु राशि- सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। सलाह लें कर अपना कार्य करें।

10. मकर राशि- किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलने से आपका ही फायदा होगा। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगडे हो सकते हैं।

11. कुम्भ राशि- किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।

12. मीन राशि- कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

☀️?आज का पंचांग – 30 अगस्त 2021?☀️

तिथि अष्टमी – 26:02:32 तक
नक्षत्र कृत्तिका – 06:39:32 तक
करण बालव – 12:45:39 तक, कौलव – 26:02:32 तक
ऋतु वर्षा
मास भाद्र पद
पक्ष कृष्ण
योग व्याघात – 07:44:53 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:57:47
सूर्यास्त 18:45:29

?चन्द्र राशि वृषभ
चन्द्रोदय 23:34:59
चन्द्रास्त 12:56:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:47:42

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 07:30:00से 09:00:00 तक
गुलिक काल 13:57:35 से 15:33:33 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:36:00 से 12:17:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...