Breaking News

Laal Kaptaan: फिल्म रिलीज में बचे हैं केवल चार दिन,देखिये सैफ का अलग अंदाज…

Saif Ali Khan ने याद दिलाया है कि उनकी फिल्म लाल कप्तान की रिलीज को केवल कुछ दिन शेष है। इस फिल्म को 18 अक्टूबर को रिलीज होना है। अब इसकी रिलीज में केवल चार दिन बचे हैं, शुक्रवार को यह सिनेमाघरों में होगी। इस कम बजट की फिल्म का प्रचार काफी बढ़िया ढंग से किया गया है और इसे लेकर जबरदस्त माहौल बन चुका है। EROS NOW ने शुक्रवार की शाम को सैफ का एक नया पोस्टर पेश किया है। इसमें वो साधुओं के अंदाज में दम लगाते नजर आ रहे हैं।

एक दिन पहले ही एक वीडियो भी जारी हुआ था जिसमें सैफ अली खान के मैकअप से जुड़ी बातों को इसमें बताया गया है। यह भी दिखाया गया कि कैसे सैफ की घुड़सवारी इसमें काम आई। पहलवानों वाला शरीर सैफ को तैयार करना पड़ा, इसका भी जिक्र है। कुछ दिन पहले ही इसका फाइनल ट्रेलर रिलीज हुआ था,यह कहानी काफी समझा देता है। इसमें विलेन ‘रहमत खान’ से मिलवाया गया था। ट्रेलर से पता लगता है कि दीपक डोब्रियाल को सैफ के साथ माना जा सकता है।

अब इसका प्रचार बढ़िया रफ्तार पकड़ चुका और पिछले 15 दिनों कुछ ना कुछ नया जारी किया जा रहा है। गानों की उम्मीद इससे नहीं की जा सकती,लगता नहीं है कि इस कहानी में गाने होंगे। दूसरे चैप्टर में दीपक डोब्रियाल का किरदार नजर आया था। उनकी एक्टिंग आकर्षित करती है और गेटअप भी बढ़िया है।

सोनाक्षी सिन्हा की चार सेकंड की झलक ट्रेलर के दूसरे चैप्टर में दिख जाती है। निर्देशक हैं नवदीप सिंह जिनकी NH10 हिट हुई थी। अंग्रेजों के जमाने की कहानी है। सैफ बागी हैं और नागा साधु का रूप धरा है।

Laal Kaptaan में सैफ अली खान ऐसे सफर हैं जो बदलाखोरी पर ही खत्म होगा। फिल्मकार आनंद एल राय ने इसके प्रोड्यूसर हैं। इरोज़ इंटरनेशनल भी पार्टनर हैं। इसकी गिनती 2019 की मोस्ट आवेटेड फिल्मों में की जा रही है। नवदीप सिंह कुछ साल पहले थ्रिलर ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’ भी बना चुके हैं।

About Samar Saleel

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...