Breaking News

गोद लिए गए गांवों में भाषा विश्वविद्यालय ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों लोखरिया, डिगुरिया, अल्लू नगर, रहोड़ापुरवा एवं ककौली में कुलपति प्रो एनबी सिंह के संरक्षण में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें छायादार वृक्षों जैसे शीशम, सागौन, आदि का रोपण किया गया।

गोद लिए गए गांवों में भाषा विश्वविद्यालय ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

यह अभियान नोडल अधिकारी हॉर्टिकल्चर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ नलिनी मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिज्ञा भी ली।

गोद लिए गए गांवों में भाषा विश्वविद्यालय ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारियो डॉ पूनम चौधरी, डॉ ममता शुक्ला, डॉ जफरुन नकी एवं डॉ अभय कृष्णा ने गोद लिए गए गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कराया। इस अभियान में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित करके पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।

गोद लिए गए गांवों में भाषा विश्वविद्यालय ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

इस अभियान में प्रत्येक गोद लिए गए गांव में 75 पेड़ तथा विश्वविद्यालय परिसर में 125 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में एनसीसी एएनओ बुशरा अलवेरा तथा नोडल अधिकारी रोवर रेंजर मो शारिक का विशेष सहयोग रहा।

👉वन महोत्सव दिवस के अवसर पर पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुल 5000 पौधों का रोपण

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...