Breaking News

भाजपा के संकल्प पत्र पर लोकदल की कड़ी प्रतिक्रिया; संकल्प पत्र औचित्यहीन और अप्रासंगिक-राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश में मंगलवार को संकल्प पत्र  जारी किया है। इसे लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने संकल्प पत्र को झूठा पत्र बताया है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ के अपने केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान प्रतिक्रिया दी और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में झूठ का एक ऐसा ही संकल्प पत्र जारी किया था। आज फिर एक बार एक नए झूठ के साथ यह संकल्प पत्र जनता के बीच में लाए हैं। उन्होने कहा कि घोषणा पत्र आज के दौर में महज खानापूर्ति जैसी ही नजर आती हैं।

किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे, उन वादों में किसानों ने लाठियां खाईं, उनपर गाड़ियाँ चढ़ा दीं- सुनील सिंह 

सुनील सिन्ह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि कोई भी सरकार जारी किए गएअपने संकल्प पत्र को कभी पूरा नहीं करती है। भाजपा के कथनी और करनी में जनता ने अंतर देख लिया है। किसानों को मुफ्त बिजली देंगे। यह पहला वादा नहीं है। जिन किसानों के लिए पिछली बार बड़े-बड़े वादे किए थे। उन वादों में किसानों को लाठियां खानी पड़ी, और किसानों पर गाडि़यां चढ़ा दी गयीं। किसान की आय दुगनी करने का वादा संकल्प पत्र से गायब है। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ और वादा खिलाफी बताया है।

पिछले चुनावों में जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके वादे आज तक पूरे नहीं कर पाई भाजपा- चौधरी

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में एक बात बिकुल सच कह दी है। उन्होंने कहा है कि “विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके वादे आज तक पूरी नहीं कर पाई है।” इसलिये भाजपा ने नीरस घोषणापत्र जारी किया है। उन्होने यह भी कहा कि सरकार की विदाई की बेला में जारी किया गया संकल्प पत्र औचित्यहीन और अप्रासंगिक है। पहले जो कहा था वह तो नहीं कर पाये, अब एक बार फिर झूठ का पुलिंदा सामने लेकर आ गये हैं। इस बार झूठे संकल्प पत्र के साथ साथ भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जनता संकल्पित है । भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार के लिए लाठी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था ध्वस्त महिलाएं असुरक्षित, जैसी बात दुबारा से जनता विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में मौका नहीं देने वाली है।

त्योहारों के लिए उज्जवला योजना से दो सिलेंडर मुफ्त बाकी दिन क्या जनता भूखे सोएगी?

सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से जनता का विश्वास उठ गया है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास खोने वाली पार्टी भाजपा का संकल्प पत्र झूठा। जनता के लिए किए जाने वाले कामों का पूराने संकल्प पत्र का ब्यौरा पहले देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया त्योहारों के लिए उज्जवला योजना से दो सिलेंडर मुफ्त बाकी दिन क्या जनता भूखे सोएगी? महंगाई और अत्याचार से परेशान जनता इस झांसे का जवाब देने को तैयार बैठी हैं। भाजपा के वादे जुमले हैं और वो जनता को ’झांसा’ देते हैं।

Report- Anshul Gaurav 

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...