Breaking News

गुरु नानक विद्यालय भांडुप में बाल दिवस समारोह संपन्न

मुंबई। गुरु नानक इंग्लिश हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज भांडुप मुंबई में प्रधानाचार्या हरवंश कौर की अध्यक्षता में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में उपप्रधानाचार्या सिमरन कौर सुपरवाइजर मनिंदर कौर स्मिता पांडेय सही शिक्षक विद्याथिर्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर विद्याथिर्यों को अल्पाहार (नास्ता) भी दिया गया।

विद्याथिर्यों और शिक्षको ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन की चर्चा करते हुए बालकों प्रति उनके लगाव पर अपना अपना विचार व्यक्त किया।

अन्त में प्रधानाचार्या ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित #जवाहरलाल नेहरू सत्य निष्ठा को आत्मसात कर आगे बढ़ उनके बाल प्रेम को फली भूत करने का काम हर बच्चे को करना चाहिए।

आओ हम-सब मिलकर हर बच्चे को गले लगाएं पंडित जवाहरलाल नेहरू के आज जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाएं।

About Samar Saleel

Check Also

क्वाड देशों ने 2023 समिट के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। क्वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मई 2023 में समूह के शिखर ...