Breaking News

नदी से बाहर निकला 500 साल पहले विलुप्त हुआ भगवान विष्णु का मंदिर

ओडिशा के नयागढ़ जिले के भापुर ब्लॉक में महानदी से एक लुप्त मंदिर के अंश मिले हैं। यह मंदिर करीब 500 साल पुराना बताया जा रहा है। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज की पुरातत्वविदों की टीम ने दाव किया है ये मंदिर उनकी खोज का हिस्सा है।

महानदी वैली हेरिटेज साइट्स की डॉक्यूमेंटरी प्रोजेक्ट के दौरान इस प्राचीन मंदिर के अंश देखने को मिले। मंदिर में गोपीनाथ (भगवान विष्णु) की प्रतिमा विराजमान थी। मंदिर ऊंचाई करीब 60 फीट है।

मंदिर की बनावट से यह अंदाजा लगाया गया है कि यह 15वीं या 16वीं सदी का है। स्थानीय लोगों की माने तो 1800 से 1900 शताब्दी में यहां पद्मावती गांव हुआ करता था।

कालांतर में महानदी में बार-बार बाढ़ आने के कारण ये गांव महानदी में लीन हो गया। यहां के लोग तो ऊंचे स्थान पर चले गए, लेकिन नदी ने यहां कला और संस्कृति लील लिया। इलाके के लोगों का मत है कि बरामद मंदिर प्राचीन गोपीनाथ मंदिर की हिस्सा है।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 मई 2025

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में ...