लखनऊ। फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन (Faculty of Yoga and Alternative Medicine) लखनऊ विश्वविद्यालय में मनोचिकित्सा, अवचेतन मन व आत्मा की हीलिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला (Workshop) का आयोजन 26 मार्च को फैकल्टी के योग सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फैकल्टी के डीन प्रो अशोक कुमार सोनकर (Dean of the Faculty Pro Ashok Kumar Sonkar) व मुख्य अतिथि डॉ नलिनी (Dr Nalini) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ।
कार्यक्रम में डॉ नलिनी ने अवचेतन मन की उपयोगिता व अचेतन मन में दबे मनोभावों व उनसे होने वाले मनोरोगों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही आत्म तत्व की चिकित्सा व गर्भ चिकित्सा के विषय में सारगर्भित जानकारी दी। शरीर के साथ–साथ मन की चिकित्सा की आवश्यकता पर व्यख्यान देते हुए डॉ नलिनी को सभी छात्र-छात्राओं ने मंत्र मुग्ध होकर सुना।
मंच संचालन संजय भारद्वाज व ज्योति जोशी ने एवं सरस्वती वंदना अर्चना वर्मा व कुमारी वर्षा द्वारा की गयी। इस अवसर पर फैकल्टी के डीन प्रो अशोक कुमार सोनकर, को-आर्डिनेटर डा अमरजीत यादव, डा उमेश कुमार शुक्ला, डा सतेन्द्र कुमार मिश्र, डा इशीता अरोरा, प्रियंका राय तथा फैकल्टी के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।