Breaking News

TikTok वीडियो बनाकर लाइमलाइट लूट रहीं राखी

राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आज क्रिसमस के मौके पर राखी ने कई सारे वीडियोज पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज में वह फैंस को मैरी क्रिसमस विश करती नजर आ रही हैं।राखी इससे पहले अपनी शादी को लेकर खबरों में थी लेकिन अब उनके TikTok वीडियोज भी चर्चा का विषय बन गए हैं। इन विडियोज को राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राखी एक वीडियो में सेंटा बन फैंस की विश पूरी करने की बात भी कह रही हैं।

राखी ने हाल ही में न्यू हेयरकट लिया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें वह काफी अलग भी लग रही हैं। राखी ने वीडियो शेयर कर कहा- हैलो फ्रेंड्स आपने मेरा न्यू हेयरकट देखा। क्रिसमस और न्यूईयर के लिए मैंने नया हेयर लुक लिया है। मैंने अपने हेयर छोटे कर दिए हैं। पता नहीं कैसा लग रहा है। ये है मेरा न्यू लुक।राखी ने CAA और NRC को लेकर भी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रही हैं- NRC से कोई मत घबराए। कोई भी मुसलमान यहां से कहीं नहीं जाएगा। जो हिन्दुस्तान का है वो यहीं रहेगा। जो बांग्लादेश का है उसे वापस जाना ही पड़ेगा।

बता दें राखी पिछले कुछ महीने से अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं। राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे।

About News Room lko

Check Also

फीचर्स लैब में दिखेगा जोया का जलवा, फौजिया-रोशन सेठी के साथ मेंटर के रूप में आएंगी नजर

1497 फिचर्स लैब में मेंटर्स के रूप में जोया अख्तर (द आर्चीज), फौजिया मिर्जा (क्वीन ...