Breaking News

महंत देव्या गिरी ने किया स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत

लखनऊ। नव वर्ष के आगमन पर मनकामेश्वर मठ मंदिर और देव्या गिरी चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत की गई। सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह का प्ररम्भ गुरुवार से हुआ। इस अवसर पर महंत देव्या गिरी महाराज ने मनकामेश्वर उपवन में सफाई की।

सफाई को लेकर न करे संकोच

लखनऊ में स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेसडर महंत ने सफाई कार्यक्रम के जरिये समाज को स्वच्छता की अपील की।उन्होंने इस अवसर पर कहा व्यक्ति को अपने आस पास साफ सुथरा वातारण रखना चाहिए।सफाई से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं, स्वस्थ माहौल होने पर ही समाज की उन्नति संभव है। कार्यक्रम में आये श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत दिव्या गिरि ने कहा किसी भी देश और प्रदेश की उन्नति के लिए स्वस्थ वातावरण का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए। मानव को ही ईश्वर ने सोचने व समझने की शक्ति दी है। व्यक्ति में वह सब समझने और सोचने की क्षमता है कि उसके आस पास वातावरण कैसा है। इस अवसर पर मनकामेश्वर मठ मंदिर में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि की अगुवाई में यह अभियान संचालि​त किया जा रहा है। जहां पर नए साल की पहली पूर्णिमा पर महा गोमती आरती का आयोजन किया जाएगा। यह महाआरती 2 जनवरी 2018 को होगी। इस अवसर पर 11 वेदियों पर बनारस की तर्ज पर आरती पूजन और नव वर्ष का स्वागत और संकल्प समारोह संपन्न किया जायेेगा। स्वच्छता अ​भियान में राम पदारथ झा, अमित गुप्ता, कार्तिक तोमर, अकील खां, दीपू ठाकुर, कांची यादव के साथ अन्य लोग शामिल रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...