Breaking News

उत्तर कोरिया के जहाजों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र। उत्तर कोरिया के चार जहाजों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से रोक दिया गया। यह कार्यवाही इन जहाजों में उस सामग्री के होने की वजह से लगाई गई, जो प्योंगयांग के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल है।

राजनयिकों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यू आई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोक दिया गया है।

सुरक्षा परिषद कर सकता और सख्ती

सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगाए हैं। जिसमें लोहा, कोयला, मत्स्य उद्योग, कपड़ा, तेल आपूर्ति और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर प्रतिबंध शामिल है।

उन्होंने बताया कि चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ। उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के अंतर्गत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

एक राजनयिक के अनुसार अभी केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने को स्वीकृत किया गया है लेकिन भविष्य में अन्य जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया खुली है।

About Samar Saleel

Check Also

स्पेसएक्स का ‘स्टारशिप’ रॉकेट एक बार फिर लॉन्चिंग में नाकाम, उड़ान के दौरान यान टूटकर बिखर गया

टेक्सास: एक के बाद एक लगातार 2 विस्फोटों के बाद ‘स्पेसएक्स’ के विशाल रॉकेट ‘स्टारशिप’ का ...