Breaking News

जमीन बेचने से नाराज बेटे ने पिता की कर दी हत्या ,खून से लथपथ लाश के पास ही बैठा रहा

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के जीतपुर में जमीन बेचने से नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दी। सो रहे पिता को शनिवार की भोर में कुल्हाड़ी से काट डाला। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा कुल्हाड़ी लेकर पिता की खून से लथपथ लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बताया कि उसने ही पिता की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास स्थित जीतपुर गांव का रहने वाला मनोज उर्फ लुक्कड़ (45) शराब का आदी था। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। शराब की लत में वह लगातार अपनी जमीन बेच रहा था। इसकी वजह परिवार में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भी इसी बात को लेकर मनोज का उसके बड़े बेटे निर्मित निषाद से विवाद हुआ। इसके बाद मनोज शराब के नशे में सोने चला गया। रात में पिता के सोने के बाद निर्मित ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से बचाव के लिए मनोज ने हाथ उठाया तो बेटे के कुल्हाड़ी के वार से उसकी हथेली और अंगुलिया भी कटकर अलग हो गईं।

मनोज के परिवार में पत्नी उषा और तीन बेटे तथा एक बेटी है। तीन भाई और एक बहन में निर्मित सबसे बड़ा है। शराब के आदी मनोज द्वारा जमीन बेचने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। निर्मित का शुक्रवार की रात भी पिता से विवाद हुआ था। सुबह पांच बजे के करीब निर्मित पिता के कमरे में पहुंचा और कुल्हाड़ी से गले, सिर व चेहरे पर वार कर दिया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद निर्मित ने मनोज पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की हत्या करने के बाद निर्मित मौके पर ही कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा। सुबह जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर गीडा मदन मोहन मिश्रा ने बताया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता शराब के नशे में जमीन बेच रहा था जिसे लेकर बेटे से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बड़े बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

 

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...