Breaking News

लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे , साथ में नजर आए कई मंत्री

योध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार शाम लखनऊ पहुंचे। रविवार सुबह वह अयोध्या रवाना होंगे। उनके साथ उनकी सरकार के कई मंत्री भी साथ आए हैं।

शनिवार शाम अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर शिवसैनिकों ने उनका स्वागत किया। यूपी सरकार की ओर से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया और अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। वहां से सभी अतिथि लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस रवाना हो गए।

शनिवार को लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मेहमान थे। उन्होंने जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंच कर रात का भोजन साथ में किया।

अपने आवास पर पहुंचने पर जल जल शक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

वहां भी उनसे मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिंदे रविवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ सुबह अयोध्या जाएंगे। वहां राम लला के दर्शन करेंगे। फिर हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य भी देखेंगे। वे लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का सम्मान भी करेंगे।

इसके अलावा सरयू आरती में भी शामिल होंगे। बता दें कि गत दिवस उद्धव ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र सरकार के तत्कालीन मंत्री आदित्य ठाकरे भी अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। इस बार शिंदे के कार्यक्रम को उससे भव्य रूप देने का प्रयास करने के लिए शिवसेना ने काफी तैयारी की है।

About News Room lko

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...