Breaking News

महर्षि कश्यप महाकुंभ सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब, दिव्यांगजनो को मिलीं ट्राइसाइकिल

 

लखनऊ/गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान गाजियाबाद में शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप निषाद संगठन और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap) के नेतृत्व में महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साथ ही कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील शर्मा, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ ही कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कश्यप समाज आज देश भर में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने महर्षि कश्यप के ज्ञान व दर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनो को ट्राइसाइकिलें वितरित किया। वही नरेंद्र कश्यप ने आए अतिथियों का उत्तर प्रदेश के मुख्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह व पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ सागर कश्यप और डॉ सौरभ जायसवाल द्वारा किया गया।

नरेंद्र कश्यप के आयोजन की उपमुख्यमंत्री ने की तारीफ

नरेंद्र कश्यप द्वारा जिस तरीके से घंटाघर रामलीला मैदान में भव्य कश्यप निषाद संगठन के महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया, उसकी तारीफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। मौर्य ने कहा कि इतनी गर्मी में इतने लोगों को जुटाना कोई आसान बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र कश्यप द्वारा जो यह आयोजन किया जा रहा है, इसे अब केवल क्षेत्रीय या स्थानीय कार्यक्रम ना समझा जाए। इसमें कई प्रदेशों के लोग आ रहे हैं और यह बड़ा ही सुंदर और विशाल होता जा रहा है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप की अगुवाई में जो महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया, इसमें कई राज्यों से न सिर्फ महिला, पुरुष और बुजुर्ग पदाधिकारी पहुंचे थे बल्कि संगठन के भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर गाजियाबाद के सांसद से लेकर विधायक और कश्यप निषाद संगठन के कई प्रदेशों के प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नरेंद्र कश्यप के आयोजन की सराहना की साथ ही नरेंद्र कश्यप ने भी आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों और लोगों का मंच से धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले अन्य आयोजन भी इसी गर्म जोशी के साथ किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा ने मंच से की नरेंद्र कश्यप की प्रशंसा

घंटा घर रामलीला मैदान में नरेंद्र कश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफल रहा, इसकी बात इसलिए स्पष्ट होती है क्योंकि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शर्मा, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा से लेकर कार्यक्रम में बोल रहे अन्य गणमान्य अतिथियों ने नरेंद्र कश्यप द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की है। साथ ही कश्यप निषाद संगठन को भी इस पूरे आयोजन के लिए बधाई दी गई।

शनिवार को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर महाकुंभ में महर्षि कश्यप को इस सृष्टि का रचयिता से लेकर उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण अध्याय को बताने का काम किया गया। तो वही एक लघु डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई। संजीव गुप्ता, ललित जायसवाल, अतुल जैन, अशोक अग्रवाल के अलावा भी कई गणमान्य लोग के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम बोले- सब अलर्ट मोड पर, कौन तैयार है और कौन नहीं, यह वक्त बताएगा

झांसी:  यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने पहलगाम घटना को ...