Breaking News

महिला दिवस पर पार्टनर को कराएं उनके खास होने का एहसास, अपनाएं ये तरीके

महिला समाज का वह अडिग स्तम्भ हैं, जिनके कारण परिवार, समाज और राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर हो पाता है। महिलाएं नई सोच, दृष्टिकोण और समृद्धि की दिशा में समाज को सुधारने और व्यवस्थित रखने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं अपनी विशेषताओं और क्षमताओं के माध्यम से समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। हालांकि उन्हें समाज अवसर और सम्मान दिए जाने की जरूरत है। समाज में उनके योगदान के लिए हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान और आभार देना चाहिए।

इसके साथ ही महिलाओं को उनका क्षमता ओं का अहसास कराने के लिए उन्हें ये बताने की भी जरूरत है कि स्त्री होना आशीर्वाद है न कि अभिशाप। इन्हीं भावनाओं को अभिव्यक्ति के लिए 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाओं का आभार व्यक्त करने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के बारे में ज्ञात कराते हैं। साथ ही महिलाओं के योगदान के प्रति समाज को जागरूक किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आप भी अपनी महिला साथी के लिए विशेष बना सकते हैं। उन्हें इस मौके पर खास होने का अहसास दिलाएं। इस लेख में आपको कुछ तरीके बताएं जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी पार्टनर को उनके खास होने का अहसास करा सकते हैं।

पसंद-नापसंद का रखें ख्याल

किसी भी महिला के लिए इससे अधिक खुशी की बात कुछ नहीं होगी कि उनके साथी उनकी पसंद और नापसंद को समझते हैं और उनकी पसंद का ध्यान रखते हैं। हमारे समाज में महिलाएं, चाहें वह मां हो, बहन या पत्नी हो, पूरे परिवार की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए हर कार्य करती हैं। लेकिन क्या आप अपने परिवार की महिलाओं की पसंद को बेहतर तरीके से जानते हैं। अगर आप उनकी पसंद नापसंद के बारे में जान कर उनके लिए कुछ करेंगे तो उन्हें खास महसूस करा सकते हैं।

फैसलों में साथ दें

भारत में अधिकतर महिलाएं अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद नहीं लेतीं, बल्कि उसमें पुरुषों की सहमति जरूर होती है। आत्मनिर्भर महिलाओं की भी ऐसी ही स्थिति है। महिला को यह महसूस कराने के लिए कि वह पुरुषों से कमतर नहीं, उन्हें फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करें और उनके फैसलों में साथ दें। अपने पार्टनर को तय करने दें कि वह जीवन में क्या करना चाहती हैं।

उनकी बातों को सुनें

अपनी पार्टनर को उनकी अहमियत का अहसान दिलाने के लिए उनकी हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें, समझें। जब आपकी पार्टनर कोई बात आपको बता रही हों, तो उन्हें शांति से सुनें, बीच में रोके या टोके नहीं। इससे महिला में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें खुद के स्पेशल होने का पता चलता है।

About News Desk (P)

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...