Breaking News

Mala dixit : प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से होंगी सम्मानित

रायबरेली। देश की वरिष्ठ पत्रकार Mala dixit माला दीक्षित को “प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान” से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें आचार्य स्मृति दिवस के मौके पर 24 नवंबर को यहां आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

Mala dixit : प्रभाष जोशी की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति प्रतिवर्ष देश के श्रेष्ठ पत्रकार रहे प्रभाष जोशी की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान प्रदान करती है। इस सम्मान के लिए नाम का चयन वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय और प्रभाष जोशी के बड़े पुत्र संदीप जोशी करते हैं। निर्णायक समिति ने एक प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्र में सुप्रीम कोर्ट को कवर करने वाली वरिष्ठ पत्रकार माला दीक्षित का नाम उनकी उत्कृष्ट रिपोर्टिंग को देखते हुए तय किया है।

प्रभाष जोशी के नाम का यह सम्मान श्रेष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों को ही दिए जाने की परंपरा है। समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया सम्मान में प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र, श्रीफल और 11000 की नगद राशि प्रदान की जाती है।

हिंदी के प्रथम आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में प्रतिवर्ष समिति राष्ट्रीय स्तर का आयोजन करती है। सम्मान समारोह सत्र में इस वर्ष मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता और देश की पहली ट्रांसजेंडर मां गौरी सुरेश सावंत और लेखक एवं पत्रकार पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर भोपाल से भाग लेने पहुंच रहे हैं।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...