Breaking News

पत्‍नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी,जिसे आज गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गोहरारी गांव निवासी राजेन्द्र उर्फ सुद्दी तिवारी सूरत में मजदूरी करता था। कोरोना के चलते पिछले साल लॉकडाउन के दौरान काम छूटने पर वह घर आ गया था। इस समय वह गाजीपुर क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे पर श्याम कुमार के मकान में परिवार के साथी रहता था।

उन्होंने बताया कि काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर राजेन्द्र और उसकी पत्नी के बीच अक्‍सर विवाद होता था। इसी कारण सोमवार की देर शाम दोनों के बीच काम धंधे को लेकर कहासुनी हो गई । बात बढ़ने पर राजेन्द्र ने ममता पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना के समय बच्चे घर पर नहीं थे। उसका बेटा घर आया तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पत्नी की हत्या के बाद फरार राजेन्द्र को आज गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।

About Samar Saleel

Check Also

हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी, भगदड़ में घायल पीड़ितों से मिलेंगे; बांटेंगे दुख-दर्द

हाथरस: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सत्संग भगदड़ हादसे को लेकर हाथरस आ सकते हैं। वह ...