Breaking News

घरों में सजावट की बहुत सी वस्तुएं मिट्टी से हो रही हैं तैयार: धर्मवीर प्रजापति

लखनऊ। मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने माटीकला बोर्ड का गठन कर मृत पड़े इस क्षेत्र को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान की है। माटीकला बोर्ड का गठन कर उन्होंने लोगों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए रोजगार का एक बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे माटीकला बोर्ड का चेयनमैन बनाकर इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की सेवा करने का अवसर दिया।

घरों में सजावट की बहुत सी वस्तुएं मिट्टी से हो रही हैं तैयार: धर्मवीर प्रजापति

यह बातें प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज लखनऊ के डालीबाग स्थित माटीकला मेला में लगे प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने प्रदर्शनी में लगी दुकानों पर जाकर उत्पादों का अवलोकन किया एवं प्रत्येक उत्पाद के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

👉केदारनाथ धाम पहुंचे राहुल गांधी के सामने लोगों ने लगाएं मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस नेता ने दी ये प्रतिक्रिया

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता से मिट्टी से बने उत्पादों को अधिक संख्या में खरीदने की अपील की जिससे कि इस स्वरोजगार में जुड़े लोगों की आय बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि इस रोजगार में लगे लोगों के बच्चों के ड्रेस, स्कूल की फीस एवं त्योहार सबकुछ इसी की बिक्री पर निर्भर करता है।

घरों में सजावट की बहुत सी वस्तुएं मिट्टी से हो रही हैं तैयार: धर्मवीर प्रजापति

कारागार मंत्री ने कहा कि दीपावली के अवसर पर मिट्टी से बने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के पूजन का वर्णन शास्त्रों में भी है और इस पूजन को श्रेष्ठ बताया गया है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बने उत्पादों का इस्तेमाल करने से हम बहुत सी बीमारियों से बचते हैं। मिट्टी का बना प्रत्येक उत्पाद स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का विपरीत असर नहीं डालता है।

👉‘मैं सचिन जैसा कभी नहीं बन पाऊंगा…’, क्रिकेट के भगवान ने दी बधाई तो भावुक हुए विराट कोहली

इसलिए अधिक से अधिक मिट्टी से बने उत्पादों का इस्तेमाल हमें करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल घर के सजावट की बहुत सी वस्तुएं मिट्टी से निर्मित हो रही हैं जो हम दीपावली के अवसर पर सजावट के काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।

घरों में सजावट की बहुत सी वस्तुएं मिट्टी से हो रही हैं तैयार: धर्मवीर प्रजापति

कारागार मंत्री ने कहा कि जेलों को भी हम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट से जोड़े हैं। जेलों में कौशल विकास मिशन के माध्यम से कैदियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जेलों में बन्दियों द्वारा बहुत से उत्पाद भी तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेल में बने उत्पाद भी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचे इसका प्रयास निरन्तर जेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...