Breaking News

आविष्‍कार जिसने बदल दी दुनिया

कहने को तो आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है लेकिन कुछ अविष्कार तो वैज्ञानिकों ने जरूरत ना होने के बाद भी इजात कर दिए हैं।परमाणु बम उसका अच्छा उदाहरण हो सकता है। इंसानी अविष्‍कारों ने जहाँ एक तरफ लोगों की जिंदगी बचाने में अपना महवपूर्ण योगदान दिया है ठीक उसके विपरीत लोगों की जिंदगियां भी दावा पर लगा दी हैं।कुछ हद तक यह लोगों की सोच पर भी निर्भर करता है कि लोग अविष्कारों का इस्तेमाल किस रूप में करते है।नित नए अविष्कारों की बदलत ही कुछ देश लगातार तरक्की की नई इबारत भी गढ़ रहे है।शायद इन्ही की बदौलत आज दुनिया तेजी से बदल रही है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अविष्कारों को जिसने लोगों को तरक्की देने के साथ ही अविष्कार को नई परिभाषा लिख दी।

फेसबुक: 

यह एक सोशल नेटवर्क है जो लोगो को एक दूसरे से जुड़ने में मदद करता है। स्‍मार्टफोन आने के बाद से तो चलन और ज्‍यादा बढ गया है।आज बच्‍चे से लेकर बड़े सभी एक्‍टिव रहते हैं। इसका अविष्‍कार 2004 में हार्वर्ड के छात्र मार्क जुकरबर्ग ने किया था।

व‌र्ल्ड वाइड वेब: 

WWWयानी व‌र्ल्ड वाइड वेब आज पूरी दुनिया को आपस में जोड़ने का काम कर रहा है। मानो जिसे इसके बिना जैसे दुनिया अधूरी लगती हो। आज यह एक बड़ी जरूरत बन गया है। इसे W3 या वेब के नाम से भी जाना जाता है। टिम बर्नर्स-ली द्वारा 1990 में आविष्कार किया गया था।

टेलीफोन: 

आज पूरी दुनिया को इसकी जरूरत है।सेकेंडों में लोगो तक अपनी बात पहूंचाने का इससे सशक्त और सरल माध्यम कुछ और हो ही नही सकता है।इसका अविष्‍कार 10 मार्च 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किया था।

फाउंटेन पेन: 

कंप्यूटर युग होने के बाद भी अभी तक लोग छोटे-बड़े हर तरह के काम करने के लिए पेन का इस्तेमाल करते हैं।पेन की पीढ़ियों में भी सबसे पहले इजात फाउंटेन पेन का किया गया।इसे मिस्र के खलीफा मोहम्‍मद अलमुइज ने बनाया था।

 हवाईजहाज:

इस अविष्कार की बदौलत ही आज इंसान जमीन क्या आसमान में भी अपना परचम लहरा सकता है।  17 दिसंबर 1903 को अमेरिका के कैरोलिना के समुद्र तट पर Write Brothers ने पहला जहाज बनाया था।

भाप का इंजन: 

भाप के इंजन की बदौलत ही पिछले करीब 200 सालों से सवारियों को ढोते और माल ढोते आ रहे। कहते हैं जेम्स वॉट द्वारा इजात पहले इंजन को बनाने का आइडिया उनके दिमाग में चाय की केतली से आया था।

मोटरगाड़ी: 

इसका अविष्‍कार संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। इस अविष्‍कार को लेकर कहा जाता है कि सबसे पहली 1769 में बनाई गई मोटरगाड़ी भाप से चलती थी।

बिजली:

बिजली का अविष्‍कार थॉमस एडिसन ने किया है। एक बार पतंग उड़ाते समय पतंग की डोर से उन्‍हें कुछ ऐसा महसूस हुआ। जिसके बाद उन्‍होंने विद्युत का अविष्‍कार किया था। इतना ही नही एडिसन ने ही इलेक्ट्रिक लाइट का सिस्टम डिजाइन किया था।

कॉटन:

लंबे रेसे वाले इस कपास(कॉटन) से ही कपड़ों का अविष्‍कार किया गया। भारत में कपास को ‘सफ़ेद सोना’ भी कहा जाता है। भारत में करीब 14 किस्‍म के कपास पैदा किए जाते है।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...