Breaking News

लखनऊ को सौगात

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

पिछले कुछ दिनों में लखनऊ में विकास योजनाओं की सौगात का तीसरा अध्याय प्रारंभ हुआ। कुछ दिन पहले ही दो फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया गया था। इसके वर्चुअल समारोह में स्थानीय सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे।

इसके बाद दूसरे चरण में महापौर संयुक्ता भाटिया ने पन्द्रह करोड़ के विकास कार्यो का शुभारंभ किया था। विकास कार्यों के इस क्रम में आज पचपन करोड़ की योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास राजनाथ सिंह ने किया। महापौर ने संयुक्ता भाटिया ने चौदहवें वित्त आयोग से स्वीकृत 176 निर्माण व विकास कार्यों की मंजूरी प्रदान की थी।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में चल रहे अनेक विकास कार्यो का उल्लेख किया। कहा कि अट्ठाइस हजार करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। गोमतीनगर स्टेशन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। एक अन्य फ्लाईओवर और किसान पथ का कार्य भी अगले कुछ महीने में पूरा हो जाएगा। राजनाथ सिंह ने इस बात पर सन्तोष व्यक्त किया कि लखनऊ सबसे तीव्र गति से विकसित हो रहे महानगरों में शामिल है। इसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अनेक कार्य करने है।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...