Breaking News

संवाद में सार्थक सन्देश

चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों ने फिलहाल प्रचार का अंदाज बदला है। भाजपा जन संवाद के माध्यम से प्रभावी रूप में अपना प्रचार कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं ने यह मोर्चा संभाला हुआ है। जेपी नड्डा,अमित शाह,योगी आदित्यनाथ,राजनाथ सिंह,सहित अनेक नेता प्रभावी मतदाता जन संवाद में सहभागी हो रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कासगंज के में कहा कि लोगों ने भाजपा की व पूर्व सरकारों का कार्यकाल देखा समझा है। अब सोच समझकर प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है। वर्तमान सरकार की उपलब्धियां अभूतपूर्व है।

पिछली सरकारों को मिला कर भी इतना काम नहीं हुआ,जितना योगी सरकार ने कर दिखाया है। सरकार के बुलडोजर से विरोधी घबरा गए हैं। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। यही भाजपा का चरित्र है।

कांग्रेस सरकार में केंद्र से बजट के लिए सौ रुपये आते थे। पात्रों तक सोलह ही पहुंच पाते थे। अब मोदी सरकार मे भेजे गए बजट के सौ रुपये में से सौ रुपये ही पात्र तक पहुंचते हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो पाती है। इसी कारण बिचौलिए भाजपा के विरोध में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जन संवाद में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नए मेडिकल कालेज,सड़क, हाईवे एयरपोर्ट, स्कूल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ और अपराधियों, भूमाफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम सरकार ने किया है।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...