Breaking News

मिशन शक्ति का सार्थक आभियान

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में अनेकों अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

महिलाओं के प्रति योगी का जो सम्मान है।मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाकर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास किया है। महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी हमारा आने वाला भविष्य भी स्वस्थ होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से लखनऊ के पचास आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने हेतु आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में संयुक्ता भाटिया गोसाईगंज के रकीबाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत ही आज गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कराया जा रहा है। राज्यपाल की प्रेरणा से आज हम अपने आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे है। उनकी प्रेरणा से ही हम महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...