Breaking News

नारी सशक्तिकरण का सन्देश व संकल्प

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

देश के समग्र विकास में आधी आबादी की भूमिका महत्वपूर्ण व अपरिहार्य होती है। इसके लिए नारी सशक्तिकरण आवश्यक है। उनको शिक्षा प्राप्त करने व आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। भारत में तो प्राचीन काल से महिलाओं का सम्मान रहा है। आधुनिक दौर में कतिपय समस्याएं भी है। इनके निवारण हेतु केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार गम्भीर प्रयास कर रही है। महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने हेतु नए कानून बनाये गए। उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित कर रही है।

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम, 2013” विषय पर  केंद्रीय तथा राज्य विश्वविद्यालयों एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के आतंरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों के लिए  कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्या अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संबोधित किया।

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अंजू चौधरी तथा सुषमा सिंह भी उपस्थिति रही। कुलपति प्रो. अलोक कुमार राय ने सभी का स्वागत करते हुई अतिथियों को लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा  महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने आतंरिक समिति के अधिक प्रोएक्टिव और सशक्त रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करने पर ज़ोर दिय। विशाखा गाइडलाइन्स  के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया।

उन्होंने कहा कि समिति के एक्टिव होने से कोर्ट केसेस में भी कमी आएगी। महिलाओं को स्थानीय स्तर  पर त्वरित न्याय मिल सकेगा। सभी नियम कानून समिति के सदस्यों को अच्छी तरह मालूम होने चाहिए इसके लिए सदस्यों के लिए नियमित कार्यशालाओं के आयोजन पर भी बल दिया।

मिशन शक्ति का सुदृढ़ीकरण

अध्यक्ष प्रोफ़ेसर शीला मिश्रा ने आंतरिक समिति की कार्यप्रणाली के महत्त्व को रेखांकित किया। संस्थानों में लैंगिक समता समानता का माहौल व्याप्त करने में इसकी भूमिका एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्त्री सुरक्षा,सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए शुरू किये गए अभियान ‘मिशन शक्ति’ के सुदृढ़ीकरण का उल्लेख किया। यह बताया कि आंतरिक शिकायत समिति किस प्रकार एक सकारात्मक भूमिका निभा सकती है।

विशेषज्ञ संवाद

कार्यशाला में पुलिस प्रशासन की ओर से दो विषय  विशेषज्ञ  डिप्टी एसपी मोनिका यादव व  विधिक सलाहकार अंचल गुप्ता नामित किए गए। उनके द्वारा ऐक्ट के नियमानुसार विस्तृत जानकारी दी गई। नव्या एनजीओ से दिलीप यशवर्धन ने POSH अधिनियम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभागी सभी सदस्यों के साथ परस्पर संवाद के माध्यम से उनके प्रश्नो को सुनकर विधिक विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

कार्यशाला में सभागार में उपस्थिति सभी सदस्यों को आंतरिक समिति की कार्यप्रणाली,शिकायत निस्तारण प्रक्रिया से अवगत कराया गया।   मिशन शक्ति लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम द्वारा सभी सदस्यों को महिला सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। आंतरिक शिकायत समिति की सदस्य डॉ. कुसुम यादव ने कार्यशाला में प्रतिभागी सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Samar Saleel

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...