Breaking News

बढ़ते बच्चों को दांतों में ब्रश करना सिखाना है तो यहाँ जानिये इसका तरीका

पहली बार पेरेंट्स बनना खुशी के साथ-साथ कई जिम्मेदारियां भी साथ लाता है। बच्चे की शारीरिक देखभाल बहुत जरुरी होती है, क्योंकि इस वक्त बच्चे की की गई देखभाल उसे सारी उम्र कई फिजिकल प्रॉबल्मस से बचाकर रखती है। बात करेंगे बच्चों के पहले दांतों की, जिसे शायद कुछ लोग दूध के दांत भी कहते हैं। भले ही यह दांत कुछ वक्त के साथ गिर जाते हैं मगर फिर भी इनकी देखभाल करना बहुत जरुरी है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

बढ़ते बच्चों को ब्रश करना कैसे सिखाएं यह बात अक्सर मां-बाप पूछते रहते हैं। इस बात को लेकर मांएं ज्यादा परेशान रहती हैं। परेशान रहना जायज भी है, बच्चे की हाइजीन का ध्यान रखना जरुरी है। ज्यादातर मदर्स का सवाल होता है कि बच्चे को किस उम्र से ब्रश करना शुरु करवाएं, छोटे बच्चे को ब्रश करवाना सही है या नहीं? अगर आप भी इन्ही बातों को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपकी कुछ ऐसी बातें जरुर क्लीयर करेंगे।

बच्चे का पहला टुथब्रश

लगभग 14-15 महीने का होते ही बच्चे को 12-13 दांत आ ही जाते हैं। दांत आने का प्रोसेस चौथे महीने से शुरु हो जाता है, मगर 1 साल तक आपको बच्चों को ब्रश करने की जरुरत नहीं होती। बच्चा जब तक लिक्विड डाइट पर है, तब तक आप ब्रश नहीं करेंगे तो चलेगा, मगर जब बच्चा कुछ हार्ड खाना शुरु कर दे तो ब्रशिंग ट्रीटमेंट होना बनता है।

कैसा होना चाहिए टुथ ब्रश और पेस्ट

बच्चे का टुथपेस्ट चुनते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि उसमें फ्लोराइड नहीं होना चाहिए। असल में बच्चे के टीथ जब आप ब्रश करते हैं, तो नासमझ होने की वजह से बच्चा कुछ पेस्ट खा भी सकता है। ऐसे में फ्लोराइड अगर बच्चे के अंदर जाएगा, तो उसकी सेहत को नुकसान पहुंचेगा। बच्चे का टुथपेस्ट हमेशा फ्लोराइड फ्री होना चाहिए।

टुथ ब्रश

बच्चे के लिए टुथ ब्रश चुनें तो उसका हैंडल थिक और ब्रश वाला हिस्सा थिन होना चाहिए, बच्चे को मुंह में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हैंडल इसलिए थोड़ा थिक और हैवी होना चाहिए, ताकि बच्चा धीरे-धीरे ब्रश को हेल्ड करे।

कितनी बार करें ब्रश?

सुबह उठते ही एक बार बच्चे का ब्रश करें, उसके बाद रात सोने से पहले एक बार ब्रश जरुर करें। ब्रश करवाते वक्त खुद बच्चे के साथ ब्रश करें। बच्चे के लिए सुबह की यह पहली रुटीन थोड़ी एंटरटेनिंग बनाएं।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...