Breaking News

Michael ने अमेरिका में मचाई तबाही

अमेरिका में चक्रवाती तूफान माइकल Michael के कारण अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को जब यह तूफान फ्लोरिडा के उत्तर पश्चिमी तट से टकराया, हवा 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। श्रेणी चार के इस तूफान को मौसम वैज्ञानिक अमेरिका का सबसे शक्तिशाली तूफान में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- Assam : राजधानी गुवाहाटी में हुआ धमाका

Michael तूफान से फ्लोरिडा के

माइकल Michael तूफान से फ्लोरिडा के अलावा जार्जिया और उत्तरी कैरोलिना में भी भारी तबाही हुई है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। एक हजार से ज्यादा घर और इमारतें धराशायी हो गए। 20 हजार लोग अपना घर छोड़ कर आश्रय गृहों में शरण लेने को मजबूर हुए।

सेना और बचाव कर्मी तूफान में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। तूफान से करीब 12 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार तूफान के कारण कपास और मूंगफली की फसलें बर्बाद हुई हैं। इससे 1.9 अरब डॉलर (करीब 14 हजार करोड़ रुपये) के नुकसान का अनुमान है।

 

About Samar Saleel

Check Also

दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति ने छोड़ा आधिकारिक आवास, साथ ले गए 11 पालतू कुत्ते और बिल्लियां – जानिए पूरी जानकारी

सियोल: दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल ने अपना आधाकारिक आवास खाली कर दिया ...