Breaking News

माइक पोम्पियो ने कहा- चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर तैनात किए 60,000 सैनिक

LAC पर भारत तथा चीन के मध्य तनाव चल रहा है। सीमा पर गतिरोध के मध्य चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 60,000 से अधिक सैनिकों को जमा कर रखा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह बात बोली। उन्होंने चीन के “बुरे रवैये” तथा क्वाड देशों हेतु चेतावनी खड़ी करने को लेकर निशाना साधा।

क्वाड समूह के देशों में अमेरिका, जापान, भारत एवं ऑस्ट्रेलिया सम्मिलित हैं। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने बीते मंगलवार को टोक्यो में मुलाकात की। कोरोना शुरू होने के पश्चात यह पहली आमने-सामने की बातचीत है।

चारों देशों की यह बैठक हिंद-प्रशांत, दक्षिणी चीन सागर एवं पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के आक्रामक सैन्य रुख के मध्य टोक्यो में हुई।

टोक्यो बैठक में भाग लेकर लौटे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बीते शुक्रवार को एक साक्षात्कार में बताया कि, “भारतीय अपनी उत्तरी सीमा पर 60,000 चीनी सैनिकों की मौजूदगी देख रहे हैं।”

उन्होंने आगे बोला कि, “मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्ष विदेश मंत्रियों संग था। यह एक प्रारूप है, जिसे हम क्वाड बोलते हैं, चार बड़े लोकतंत्र, चार ताकतवर अर्थव्यवस्थाएं, चार देश, जिनमें से सबकी असल चिंता चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से खड़े किए जोखिम से जुड़ी है।”

About Aditya Jaiswal

Check Also

जेलेंस्की ने यूरोप की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा, कहा- रूस कर रहा हमले की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। यूक्रेन (Ukraine)के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने यूरोप (Europe) की सुरक्षा ...