Breaking News

हाथरस कांड : योगी सरकार को गिराने के लिए रची गयी थी बड़ी साजिश : पूर्व केंद्रीय मंत्री

हाथरस कांड के मामले में आरोपित पक्ष के परिजनों से मिलने के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि बेटी की दुखद मृत्यु हुई है, हम संवेदना व्यक्त करते हैं। इस मामले में अभी तक कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। हालांकि एसआईटी जांच कर रही है और सीबीआई को भी मामला दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा षडयंत्र था। इस मामले में कहा जा रहा है कि मॉरिशस से फंडिंग हुई है, जिसमें कांग्रेस, सपा, बसपा और भीम आर्मी का मिलाजुला षडयंत्र है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि बिटिया का शव रात में जलाया जाना दुखद है। उसमें भी पता चला था कि यदि लाश को रात में नहीं जलाया जाता तो उसे उठा कर ले जाया जाता और दंगा भड़क सकता था।

उन्होंने इस मामले को लेकर भाजपा के कुछ लोगों की भी मिलीभगत बताई और कहा कि सरकार को बदनाम करने व गिराने की साजिश थी। उन्होंने पीड़ित के पक्ष में उतरे चंद लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का बिटिया से कोई मतलब नहीं था। इनका उद्देश्य तो दंगा भड़काने और राजनैतिक रोटियां सेंकने था।

इस मामले की तह तक जाया जायेगा। आरोपित पक्ष के परिवार का कहना है कि उनके बच्चे निर्दोष है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार दोषियों को सजा देती है। अगर वो निर्दोष होंगे तो उनके साथ इंसाफ किया जायेगा। इस सरकार में किसी के साथ कुछ गलत नहीं होगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बसपा ने सपा को फिर पछाड़ने की जुगत लगाई, साइकिल की हवा निकालने के लिए नई रणनीति से घेराबंदी

लखनऊ:  बसपा ने सपा को पछाड़कर लोकसभा चुनाव में खुद को दूसरी सबसे ज्यादा सांसदों ...