Breaking News

मंत्रिगणों ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, अनिल राजभर तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह  ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मंत्रीगण ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि  दीपावली का पर्व प्रकाश के साथ ही प्रेम, स्नेह, भाईचारा, शांति, सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूती प्रदान करने वाला पर्व है। भगवान श्री राम, रावण का वध करके और 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की  प्रसन्नता में अयोध्यावासियों ने घी के दीप जलाए थे।

उन्होंने लोगों से अपील किया कि अभी कोविड पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए त्यौहारो में कोविड को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने लोगो को जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियों को अपनाते रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा  जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किये जा रहे है।

   दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...