Breaking News

यूपी के विकास से प्रभावित हुए शंघाई देशों के मंत्री

योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में पर्यटन क्षेत्र का व्यापक और अभूतपूर्व विकास हुआ है। पर्यटन और तीर्थ स्थलों में विश्व स्तरीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यही कारण है कि विदेशी अतिथि भी योगी मॉडल की सराहना कर रहे हैं।

यूपी में बिजलीकर्मियों की हड़ताल, सेवा से हटाए गए 300 से अधिक कर्मी

ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में भी देश विदेश के उद्योगपति उत्तर प्रदेश निवेश के अनुकूल माहौल से प्रभावित हुए थे। यही कारण है कि इस समिट में करीब पैंतीस लाख करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ था। इसके बाद जी-20 इवेंट्स का आयोजन किया गया। इसमें पहुँचे विदेशी अतिथि भी निकटवर्ती पर्यटन स्थलों पर गए थे।

योगी आदित्यनाथ

उन्होने इन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यो को बहुत सराहनीय बताया था। काशी में शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों की बैठक हुई। भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम की चर्चा दुनिया में है। बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक भी यहां पहुँच रहे हैं। शंघाई संगठन के प्रतिनिधि काशी के विकास को देख कर अचंभित थे। योगी आदित्यनाथ नदेसर स्थित ताज में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन से जुड़े देशों के पर्यटन मंत्रियों और पर्यटन प्रमुखों की बैठक और रात्रि भोज में सम्मिलित हुए।

यूपी में बनेगा मेगा टेक्सटाइल पार्क, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

विदेशी प्रतिनिधियों के लिए यह सुखद अनुभव रहा। भारत की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री समूह की बैठक में पाकिस्तानी पर्यटन मंत्री ऑनलाइन जुड़ें थे। जबकि शामिल सात देश भारत, रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तानतजाकिस्तान, कजाकिस्तान के पर्यटन मंत्री काशी पहुँचे थे।

इन देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विचार चल रहा है। एससीओ देशों के पर्यटन विशेषज्ञ समिति के सदस्य बीते चार दिन से काशी में हैं। उन्होंने काशी के पर्यटन और संस्कृति से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए हैं।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: आईआईटी कानपुर के डॉ प्रकाश चंद्र मंडल ने दिया विशेष व्याख्यान

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग (Department of Chemistry) ने कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार ...