Breaking News

मंत्रीगणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अर्पित की अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा  उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मन्त्रीगण ने अपने शोक संदेश मे ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करे और उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करे।

सपा संरक्षक, देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति जगत के लिए बहुत ही दुःखद व एक युग की समाप्ति के समान है प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें भावपूर्ण श्रद्धांजलि- नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति- कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...