Breaking News

मिशन शक्ति सन्देश: नास्ति मातृसमं त्राण

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली नवदुर्गा पर मिशन शक्ति के प्रथम चरण का शुभारंभ किया था। वस्तुतः इस दिवस का चयन अपने आप में बड़ा सन्देश देने वाला था। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के दृष्टिगत सरकार अपने स्तर से प्रयास कर रही है।

लेकिन समाज का भी दायित्व कम नहीं है। यह विचार अन्यत्र से लेने की आवश्यकता ही नहीं है। भारतीय संस्कृति में इसका सर्वश्रेठ उल्लेख है। इस पर अमल की आवश्यकता है। प्रचीन काल में ही बताया गया-यंत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता।

योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के दूसरे चरण का शुभारंभ महिला दिवस के अवसर पर किया। उन्होंने इस अवसर पर शास्त्रों की सूक्ति का उल्लेख किया-
नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रपा।।
माता के समान कोई छाया नहीं है,माता के समान कोई सहारा नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है,माता के समान कोई प्रिय नहीं है और इस विश्व में माता के समान कोई जीवनदाता नहीं है।

जब नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन एक साथ जुड़ेंगे तो नारी सशक्तिकरण का लक्ष्य स्वतः ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा,सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। सभी लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनना चाहिए। देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। भारतीय इतिहास में अनेक महिलाओं के संदर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया था। नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान का कार्यक्रम हम वर्ष में दो बार करते हैं। दोनों अवसरों पर नारी शक्ति व उसकी महिमा के बारे में अवगत होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में बीस प्रतिशत महिलाओ की भर्ती हुई है। तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया गया है।

इस बार बजट में कुपोषण योजना को जोड़ा गया है। योजना के तहत कुपोषित परिवार को इलाज के लिए धनराशि एवं अगर उसके पास ज्यादा है तो एक गाय और नौ रुपये प्रति माह दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति में बेटियों महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उनके स्वालंबन को भी समाहित किया गया है। इसके आयोजन में अनेक विभागों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने इसके दृष्टिगत अंतर्विभागीय समन्वय पर बल दिया। इसके साथ ही शिक्षण संस्थाओं की भी इसमें भूमिका रहेगी। इन सभी प्रयासों के माध्यम से महिला सुरक्षा व स्वावलंबन का प्रभावी सन्देश दिया जाएगा।

महिला स्वावलंबन संबधी सुमंगला योजना का शुभारंभ भी योगी आदित्यनाथ ने किया था। अपने ढंग की यह अभिनव योजना है। इसमें बेटियों को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने का उद्देश्य निर्धारित किया गया। मिशन शक्ति की समीक्षा बैठक में योगी आदित्यनाथ ने इसका भी उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए इसे गतिशील बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वीमेन पावर लाइन पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसमें ढिलायी बरतने वालों की जवाबदेही तय करने के लिए कहा। शिकायतों का सम्बन्धित जनपदों के स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। योगी आदित्यनाथ ने इस योजना में भी महिला स्वावलंबन का ध्यान रखा है। इसकी चर्चा भी उन्होंने मिशन शक्ति समीक्षा बैठक में की। कहा कि स्वामित्व योजना के तहत घर के पट्टे महिलाओं के नाम पर हो और घरौनी में महिला का नाम दर्ज हो। इससे यह पट्टे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने वरासत अभियान की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।

 

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...