Breaking News

Tokyo : भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान वहां बसे भारतीयों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी Tokyo टोक्‍यो में आयोजित भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने भारत की उपलब्धियों को सभी के सामने पेश किया। उन्‍होंने कहा ‘जिस तरह दिवाली में दीपक जहां रहता है, वहां उजाला फैलाता है। उसी तरह आप भी जापान और दुनिया के हर कोने में अपना और देश का नाम रौशन करें। मेरी आप सबके लिए मेरी यही शुभकामना है।’

Tokyo : जापान में बसे भारतीयों ने..

पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि जापान में बसे भारतीयों ने जापानी दोस्तों के साथ मिलकर हमेशा से ही देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। स्वामी विवेकानंद जी को, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को, भारत की आजादी के आंदोलन को जो सहयोग जापान से मिला है, वो करोड़ों भारतीयों के दिल में हमेशा रहेगा।

उन्‍होंने कहा कि भारत में चल रही डिजिटल ट्रांजेक्‍शन की हमारी आधुनिक व्यवस्था, जैसे भीम एप और रुपे कार्ड, इनको लेकर भी दुनिया के अनेक देशों में उत्सुकता है। मेक इन इंडिया आज ग्‍लोबल ब्रांड बनकर उभरा है। आज हम ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए बेहतरीन उत्‍पाद बना रहे हैं। विशेषतौर पर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरिंग में भारत ग्‍लोबल हब बनता जा रहा है।

हमने बहुत ही कम खर्च में चंद्रयान और मंगलयान अंतरिक्ष में भेजा। अब 2022 तक भारत गगनयान भेजने की तैयारी में जुटा है : पीएम मोदी

बुलेट ट्रेन से लेकर स्‍मार्ट सिटी तक आज जो न्‍यू इंडिया का नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, उसमें जापान की भागीदारी है। भारत की मैन पावर, भारत की युवा शक्ति को भी जापान की स्किल का लाभ मिल रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...