Breaking News

मॉर्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ से लांच हुआ शुभी शर्मा स्पेशल वीडियो सॉन्ग धीरे धीरे खरच करा…

कोविड संकट के बाद हमारे भोजपुरी जगत के तमाम बड़ी म्युजिक कंपनीयाँ और सितारे अपने गानो व वीडियो के माध्यम से लॉकडाउन में हुए परेशानियों को बंया कर रहे हैं। जिसमे से शुभी शर्मा का एक वीडियो सॉन्ग इन दिनों हर किसी को अपना मुरिद बना लिया है। इस गाने के बोल हैं ‘धीरे धीरे खरच करा’,जो यूट्यूब की जाने माने चैनल ‘मॉर्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ से लांच हुआ है। इस बात की जानकारी खुद ‘मॉर्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ के मालिक शाहिल अम्बरसरिया ने एक प्रेस रिलिज कर जानकारी दी है।

इस शानदार गाने के गीतकार ‘धीरज ठाकुर’ के लिखे इस गीत को अपने स्वोरो में सजाया हैं गायक ‘लाड़ो मधेशिया’ तथा इसके म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा हैं। आप सभी को बता दू की भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री मे शुमार ‘शुभी शर्मा’ इस वीडियो सॉन्ग में एक अलग अन्दाज में नजर आएन्गी,जो लोगों को खुब इन्टरटेन करेगा।

शाहिल अम्बरसरिया ने बताया की ये गाना पूर्ण रूप से पारिवारिक है। जो लॉकडाउन में एक पति की स्थिति को दर्शाता है।आप सभी को बताते चले की इससे पहले भी ‘मॉर्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ चैनल से भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सॉन्ग कमर के तिल हीट हुआ था।

जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और पसंद किया था। इसी वजह से तो ये गाना कई दिनों तक चिंगारी,लाइक की जैसे एप्पो पर ये ट्रेंडिंग मे रहा था।जिस पर हजारों लोगों ने इस गाने पर अपना अपना वीडियो बना इस गाने का लुफ्त उठाया हैं। अब देखना दिलचस्प होगा शुभी शर्मा का ये गाना दर्शकों को कितना रोमांचित कर पाता है।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...