Breaking News

एलआईयू कर्मी अशोक कठेरिया की असमय मौत से जिले में शोक की लहर

बिधूना/औरैया। बिधूना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी एलआईयू में कार्यरत कर्मचारी अशोक कठेरिया की कैंसर से हुई असमय मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लखनऊ से उनके पैतृक गांव ताजपुर शव पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने शव पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी, बाद में अंत्येष्टि के पूर्व पुलिस की सलामी गारद द्वारा उन्हें सलामी दी गई।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी एवं पुलिस के एलआईयू में लखनऊ में कार्यरत कर्मचारी अशोक कठेरिया कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। और मुंबई में उनका उपचार चल रहा था इसी के चलते बीती रात उनकी मौत हो गई बाद में उनका शव मुंबई से लखनऊ आया और लखनऊ से गुरुवार को उनके पैतृक गांव ताजपुर लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया वहीं सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके आवास पर पहुंच गई और उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। एलआईयू कर्मी की अंत्येष्टि के पूर्व पुलिस की सलामी गारद द्वारा उन्हें सलामी दी गई।

सपा नेत्री एवं ताजपुर की पूर्व प्रधान नीलम के पति थे एलआईयू कर्मी

ज्ञातव्य हो कि मृतक एलआईयू कर्मी अशोक कठेरिया की धर्मपत्नी सपा की वरिष्ठ नेत्री होने के साथ ग्राम पंचायत ताजपुर की प्रधान भी रह चुकी हैं। मृतक एलआईयू कर्मी अशोक कठेरिया की पत्नी के साथ उनके दो बेटियां और एक बेटा भी है।

अशोक कठेरिया के अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव, भाजपा विधायक विनय शाक्य के अनुज एवं उनके प्रतिनिधि देवेश शाक्य, सपा के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सपा नेत्री रचना सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कठेरिया, सुरेंद्र यादव, भाजपा नेता कुलदीप कठेरिया, नरेश कठेरिया, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह सेंगर टप्पू, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अनंतराम अवस्थी, शिवा श्रीश पाल आदि प्रमुख लोगों के साथ ही सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह राठौर, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, उप निरीक्षक पवन कुमार यादव, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख अधिकारी व आम लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट-हरगोविंद सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...